February 8, 2026


बिलासपुर। ब्राह्मण युवा आयाम छत्तीसगढ़ राज्य के प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिन्द्र उपाध्याय ने बताया कि सामाजिक संगठन ब्राह्मण युवा आयाम ब्राह्मण समाज के हित को ध्यान में रखते हुए विभिन्न आयोजन आयोजित किया जाता है जिसमें से एक महत्वपूर्ण आयोजन उपनयन संस्कार है स्व.दशरथ भवन वैष्णो देवी मंदिर नगोई में 51 बटुकों का उपनयन संस्कार कराया गया जिसमें रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर चाम्पा, बलौदा बाजार, लोरमी मुंगेली,कोरबा मध्यप्रदेश, धरमजयगढ़  सहित प्रदेश से आय हुए बटुकों का पूरे विधि विधान से उपनयन संस्कार सम्पन्न हुआ ।

जिसमें 51 बटुकों के साथ ही 700 से ज्यादा विप्रजन शामिल हुए ब्राह्मण युवा आयाम द्वारा हर वर्ष उपनयन संस्कार कार्यक्रम करवाया जाता है अभी तक 1000 से ज्यादा बटुकों का उपनयन संस्कार ब्राह्मण युवा आयाम द्वारा करवाया जा चुका है । बटुकों के उपनयन संस्कार में मुख्य आचार्य पं. चंद्रशेखर मिश्रा एवं सह आचार्य पं. रविन्द्र उपाध्याय थे बटुकों को जनेऊ, तिलक एवं चोटी का महत्व बताया गया और उन्हें वैदिक मंत्रों से उपनयन संस्कार संपन्न कराया गया और गुरु मंत्र दिया गया इस उपनयन संस्कार में ब्राह्मण युवा आयाम के रविन्द्र उपाध्याय, अभिजीत पाण्डेय, आकाश तिवारी, सौरभ तिवारी, हर्ष तिवारी, कमलेश दुबे, हरिशंकर तिवारी, शुभम पाठक, ऋषभ शर्मा, पीयूष शुक्ला, सुदीप शास्त्री, विक्की पाण्डेय, पीयूष गौरहा, प्रांजल दुबे, अभिषेक चौबे, दीपक तिवारी, आशीष तिवारी, ईश्र्वर प्रसाद शर्मा सार्थक उपाध्याय, अभ्युदय तिवारी, बिजेन्द्र तिवारी, मुकेश पाण्डेय, उमेश कुमार, मिथिलेश, जय जड़िया एवं महिला विंग से मुक्ता उपाध्याय, रजनी शुक्ला, अनिता तिवारी, भावना तिवारी, जयश्री तिवारी, प्रिया तिवारी, रिमझिम दुबे सहित ब्राह्मण युवा आयाम के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *