March 2, 2026


बिलासपुर । होली पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी की ड्यूटी विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगाई गई है। जिला कलेक्टर कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार तहसीलदार  प्रकाश साहू को सिविल लाईन एवं तारबहार, अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती गरिमा ठाकुर को सिरगिट्टी थाना क्षेत्र, अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती प्रकृति ध्रुव को कोनी एवं सरकंडा थाना क्षेत्र, अतिरिक्त तहसीलदार आकाश गुप्ता को कोतवाली एवं तोरवा थाना क्षेत्र, नायब तहसीलदार  टोपलाल सिदार को पुलिस कंट्रोल रूम के लिए तैनात किया गया है।  कलेक्टर संजय अग्रवाल ने राजस्व विभाग एवं प्रशासन के सभी अधिकारियों की ड्यूटी अलग-अलग थाना क्षेत्र में लगाते हुए जिले की आम जनता से अपील की है कि रंगों का त्योहार होली शांतिपूर्ण ढंग से मनाये और एक दूसरे के साथ भाईचारे का व्यवहार निभायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *