June 3, 2026

(गौरेला-पेंड्रा-मरवाही)।  नगर पालिका परिषद गौरेला के वार्ड क्रमांक 1 पतेराटोला में एक जमीन सीमांकन  के दौरान पटवारी एवं उनके टीम के साथ अश्लील गाली – गलौच और मारपीट की घटना सामने आया है। जिसमें हीरा सिंह पेन्द्रो ने थाना जीपीएम में दीपक तिवारी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और गाली-गलौच करने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है।

जानकारी के मुताबिक घटना की प्राथमिकी संख्या 0200/26 (तिथि 11/05/2026) के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएँ 132 एवं 221 के अंतर्गत विवेचना आरंभ की गयी है।
प्रभवित प्रतिवेदन के अनुसार, 11 मई 2026 को शाम लगभग 4:50  दो न्यायालयीन कोटवारों (गौरेला व टीकरकला) के साथ राजस्व निरीक्षक द्वारा ग्राम गौरेला स्थित खसरा क्रमांक 205/1 व 205/3 की सीमांकन कार्यवाही की जा रही थी। जहां दीपक तिवारी मौके पर पहुंचा और पटवारी पर गंदी-गंदी अश्लील गालियाँ करते हुए हमला करने का प्रयास किया।शिकायत में उल्लेख है कि आरोपी ने पटवारी की मोटरसाइकिल की चाबी छीनने का प्रयास किया और घटना का वीडियो बनाने पर मोबाइल छीनने की कोशिश भी की। मौके पर उपस्थित दोनों कोटवारों के साथ भी आरोपी ने धक्कामुक्की व गाली-गलौच की, जिससे वे सभी भयभीत होकर मौके से दूर भाग गए इस मामले पर
कोटवार का कहना है कि हमले के समय आवेदक और उसके अधिवक्ता घटनास्थल से फरार हो गए। बाद में खतरा कम होने पर पटवारी ने राजस्व निरीक्षक को सूचित किया और 1 जून 2026 को थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस घटना से संबंधित अन्य साक्ष्य तथा मौके का विवरण पुलिस द्वारा जुटाया जा रहा है।स्थानीय सूत्रों का दावा है कि आरोपी दीपक तिवारी पर पहले भी आपराधिक मामले रहे हैं और उसे आदतन अपराधी भी माना जाता है। इससे वहां नागरिकों में काफी आक्रोश हैं औऱ ऐसे आदतन अपराधी की जिला बदल की मांग की गई हैं। इस मामले में वहां के थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और यदि आरोप पुष्टि होते हैं तो आवश्यक विवेक के साथ गिरफ्तारी व न्यायिक प्रक्रिया सुनिश्चित की जायेगी।
पुलिस ने कहा कि इस प्रकार के मामलों में राजस्व कार्य में बाधा डालना तथा सरकारी अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार गंभीर अपराध है और इसके खिलाफ सख्त कदम उठाये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *