

बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम रानीगांव के यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय समन्वयक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के एवं जिले के लोकप्रिय नेता त्रिलोक चंद श्रीवास ने इस अवसर पर कहा कि विद्यार्थी का सर्वप्रथम कर्तव्य पढ़ाई करना और अपने कैरियर के प्रति चिंतन करना और कैरियर बनाना है एवं अपने कैरियर बनाकर अपना व अपने परिवार समाज और क्षेत्र के नाम गौरवांवित करना है ।
इस प्रकार से त्रिलोक चंद श्रीवास ने शाला के प्राचार्य एवं संचालकों से देश के सैनिक परिवारों पुलिस विभाग कर्मचारी एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के प्रतिभावान बच्चों के लिए फीस शुल्क में कटौती करने की बात भी कहीं। यहां विद्यालय परिवार के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए साथ ही कक्षा 12 वीं में प्रथम एवं मेरिट सूची में आए दर्जनों बच्चों का सम्मान भी मुख्य अतिथियों अन्य अतिथियों द्वारा किया गया । इस अवसर पर कार्यक्रम में क्षेत्र के जनपद सदस्य राघवइंद्र गहवई, रानीगांव सरपंच दिव्या रूपेश कोरी, जनजीराडीह सरपंच रमेश शिकारी, उपसरपंच श्रवण तंबोली द्वारा भी कार्यक्रम को संबोधित किया गया एवं कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राचार्य विनोद निर्मलकर और आभार प्रदर्शन विद्यालय के संचालक अभिषेक भोंसले द्वारा किया गया। कार्यक्रम प्रारंभ में ग्राम पंचायत के सरपंच, उप सरपंच, पंचायत प्रति. एवं साला परिवार के द्वारा मुख्य अतिथि त्रिलोक श्रीवास का पुष्पहार आतिशबाजी से भव्य स्वागत किया गया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ध्रुव गहवाई, चंद्रप्रकाश केशरवानी, भागवत निर्मलकर, जगन्नाथ देवांगन, राधेश्याम तंबोली, भागवत कोरी, पार्थ किशन नरेश कामता सहित विद्यालय परिवार और आसपास सैकड़ों ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।
