February 16, 2026

बिलासपुर । भारतीय जनता पार्टी के शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर की सहमति और सकरी भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि मेहर की अनुशंसा पर सकरी भाजयुमो मंडल अध्यक्ष संदीप श्रीवास ने रविवार को अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इस नवीन टीम में क्षेत्र के उर्जावान युवा चेहरों को जगह दी गई है। इसी क्रम में सकरी क्षेत्र के मिलनसार उर्जावान युवा जीतेन्द्र सूर्यवंशी को मंडल महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जीतेन्द्र सूर्यवंशी को मंडल महामंत्री का दायित्व मिलने से उनके मित्रों और समर्थकों में भारी उत्साह की लहर है। सोमवार की सुबह से ही उनके निवास पर परिवार जनों शुभचिंतकों और समर्थकों की भारी भीड जुटी रही जहां लोग उत्साहपूर्वक बधाइयां एवं शुभकामनायें देते नजर आए।  नई जिम्मेदारी मिलने से उत्साहित नजर आ रहे जीतेन्द्र सूर्यवंशी ने इस नये दायित्व के लिए पार्टी के सभी नेताओ का आभार व्यक्त किया है और अपनी पूरी क्षमता के साथ जिम्मेदारी का निर्वहन करने की बात कही है । गौरतलब है की जीतेन्द्र सूर्यवंशी वर्तमान में भाजपा आईटी सेल में संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *