February 12, 2026

किताब को अपना दोस्त बना लो उससे बड़ा कोई दोस्त नहीं – माधवी वस्त्रकार जनपद अध्यक्ष

अभी केवल सभी बच्चें पढ़ाई-लिखाई पर अपना ध्यान केंद्रित करें – राकेश तिवारी जनपद उपाध्यक्ष

बिलासपुर । तखतपुर‌ विधानसभा क्षेत्र  अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत चनाडोंगरी के शासकीय हाई स्कूल में छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने एवं उनके सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरस्वती साइकिल योजना के तहत 11 फरवरी बुधवार को साइकिल वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।‌ यहां कार्यक्रम में कक्षा नवमी में अध्ययनरत तकरीबन 50 छात्राओं को शासन की ओर से निशुल्क साइकिल प्रदान की गई।

इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार कौशिक (गुरुजी) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में तखतपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ माधवी संतोष वस्त्रकार, तखतपुर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, अश्विनी शर्मा, जनपद सदस्य मनहरण लाल कौशिक उपस्थित रहे‌ एवं उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता संतोष कश्यप ने की । इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संतोष कुमार कौशिक ने संबोधित करते हुए कहा कि शासन की सरस्वती साइकिल योजना दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले छात्राओं के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि पहले कई बालिकाएं स्कूल की दूरी अधिक होने के कारण पढ़ाई बीच में छोड़ने को मजबूर हो जाती थीं किंतु अब साइकिल मिलने से उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित होगी और वे आत्मविश्वास के साथ आगे की  शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी। कार्यक्रम की  विशिष्ट अतिथि डॉ माधवी वस्त्रकार ने कहा कि यह योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  तखतपुर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने भी सरकार की इस योजना की सराहना की।
उन्होंने कहा कि शासन की इस महत्त्वाकांक्षी योजना से प्रदेश में बालिका शिक्षा दर में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और इससे गरीब परिवारों की बेटियों को विशेष लाभ मिल रहा है। इस दौरान कार्यक्रम में ग्राम पंचायत चनाडोंगरी के सरपंच श्रीमती सविता चेलकर, शाला विकास समिति अध्यक्ष, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप कौशिक, भूपेंद्र कुमार कौशिक,राजू सूर्यवंशी, राजेन्द्र कौशिक, गंगा मानिकपुरी जिला सेकेट्री छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ बिलासपुर , राजकुमार सुर्यवंशी, श्रीमती मंजू खरें, चंद्रकांत चेलकर आदि सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, ग्रामीण जन  बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता रामप्यारे कश्यप एवं आभार व्यक्त राजेन्द्र प्रसाद कौशिक ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *