

लिपिक संघ कार्यकारिणी का हुआ पुनर्गठन
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा बिलासपुर की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज कलेक्ट्रेट स्थिति मंथन सभागार में सम्पन्न हुआ। जिसमें संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी की अध्यक्षता में उक्त बैठक में सर्व सम्मति से जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया । आपको बता दें कि जिला कलेक्टर कार्यालय के प्रदीप तिवारी को संघ के जिलाध्यक्ष बनाया गया एवं शिक्षा विभाग के प्रशान्त पाण्डेय को जिला सचिव बनाया गया वहीं महिला प्रकोष्ठ की नियुक्ति भी की गई।
महिला प्रकोष्ठ में कलेक्ट्रेट की जूही सोम को जिला सचिव और प्रांतीय कार्यकारिणी शिक्षा विभाग के सुमंत यादव को उप प्रांताध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई । इस दौरान
नव नियुक्त समस्त पदाधिकारियों ने संघ एवं लिपिक हित में कार्य करने का संकल्प लिया और बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी, प्रांतीय सचिव वर्षा रानी चरण, प्रदीप तिवारी, प्रशांत पाण्डेय, सुमन्त यादव, अंकित तिवारी, देवेंद्र पटेल, गोपी चौहान,अनिल पुजारी, राकेश सूर्यवंशी, जूही सोम, रजनी मेहर,जमुना शंकर जयसवाल, रजनी तिवारी, शिमला टंडन, हरेन्द्र सूर्यवंशी, रूपेंद्र बंजारे, सहित बड़ी संख्या में लिपिक गण उपस्थित रहे ।

