

बिलासपुर । चनाडोंगरी गांव में इन दिनों लगातार बिजली कटौती से किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
तखतपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत चनाडोंगरी में इन दिनों लगातार बिजली की कटौती की जा रही है जिससे वहां के सैकड़ों किसानों की भविष्य भारी संकट में है । चनाडोंगरी के किसान दुर्गा यादव और भूवनेश्वर कौशिक बताते हैं कि पिछले एक माह से यहां के पंप कनेक्शन वाले क्षेत्रों में लगातार बिजली की कटौती की जा रही है जिससे फसल बर्बाद हो सकती है। इस समय किसानों के फसलों में धान की बाली निकल चुकी है फसल को पकने के लिए प्रयाप्त पानी की जरूरत है। किसानों का कहना है कि प्रतिदिन शाम 5 बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक बिजली बंद रहता है और सुबह भी दो,तीन घंटे तक बंद रहता है। जिससे खेतों पर लगें धान की फसलों को प्रयाप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। अगर ऐसा ही स्थिति रहा तो यहां किसानों का फसल बर्बाद हो जाएगा। इस समस्या के बारे में यहां के किसानों ने संबंधित बिजली आफिस गनियारी में अवगत करा दिया है।
