
बिलासपुर । जिले के प्रसिद्ध पीलिया वैद्य एवं तखतपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत देवरी खुर्द निवासी एवं ग्राम भिलौनी के पूर्व कोटवार रतन दास मानिकपुरी का 85 वर्ष की आयु में 23 अक्टूबर शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे अपने पीछे दो पुत्र एवं चार पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। आज उनका अंतिम संस्कार कार्यक्रम गृह ग्राम देवरीखुर्द में किया गया जहां परिजनों सहित ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
