February 2, 2026

बिलासपुर। आम बजट 2026 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास राष्ट्रीय समन्वयक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने कहा कि आम बजट निराशाजनक है और इस बजट में भारत के रीड की हड्डी भारत के प्राण गांव के लिए एवं किसानों  और मजदूरों के लिए कुछ खास नहीं है। इस देश की 80 प्रतिशत आबादी गांव में बसती है और इस बजट में किसानों का बजट कम किया गया है, किसानों के राहत के संबंधित कुछ विशेष प्रावधान नहीं किए गए हैं, पिछले वर्ष किसान क्रेडिट कार्ड का लिमिट बढ़ाने की बात कही गई थी वह लिमिट इस वर्ष नहीं बढ़ा है आज भी किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट तीन लाख रुपए है तथा टैक्स पेयर के लिए कुछ विशेष प्रावधान बजट में नहीं किए गए हैं, शिक्षा का कुल बजट में कटौती की गई है यूपीए सरकार के समय में जितना बजट उच्च शिक्षा का रहता था उतनी राशि पूरे शिक्षा के लिए की गई है, यह बजट से आम वर्ग को कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है, यह बजट आम वर्ग गांव गरीब मजदूर और किसान के लिए निराशा जनक है । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *