
बिलासपुर । भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं भाजपा युवा नेता रौशन सिंह ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किए गए केंद्रीय बजट समावेशी विकास के लिए मिल का पत्थर साबित होगा.। इस बजट में खासकर हमारे युवाओं,महिलाओं,किसानों, मध्यवर्गीयों को तवज्जो दिया गया है जो सराहनीय है। श्री सिंह ने कहा कि यह बजट विकसित भारत की परिकल्पना, अंत्योदय के प्रति दृढ संकल्प एवं नए भारत को वैश्विक विकास का अग्रदूत बनाने का रोडमैप है।
