
बिलासपुर। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में आम जनता एवं राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 4 लोगों पर भी कार्रवाई की गई है।
बीते दिनों 25 अप्रैल को सूचना मिली थी कि वहां मधुबन शराब भट्टी के पास एक व्यक्ति धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डरा धमका रहा है।इस मामले पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया। जिसमें गिरफ्तार आरोपी
विजय नरेश उर्फ चप्पू सोनकर पिता उधो श्याम नरेश उम्र 34 वर्ष निवासी नारियल कोठी अटल आवास मधुबन
आपको बता दें कि उक्त आरोपी के पास से 1 नग धारदार चाकू बरामद किया गया और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 4 लोगों पर भी कार्रवाई हुई जिसमें मदन गौर उर्फ हितेश पिता लखन लाल गौर उम्र 36 वर्ष निवासी तेलीपारा गली नं.-02 कोतवाली
गोलू उर्फ बालू यादव पिता होम लाल उर्फ छोटू यादव उम्र 30 वर्ष निवासी कृष्णा गौशाला के पास जूना बिलासपुर,आकाश धीरज पिता सुरेश धीरज उम्र 19 वर्ष निवासी तेलीपारा सिटी कोतवाली,लक्की उर्फ प्रियांशु साहू पिता दिनेश साहू उम्र 20 वर्ष निवासी माता चौरा सरकंडा
इन सभी के खिलाफ प्रतिबंधक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है।
