
हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ
बिलासपुर । सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले के तखतपुर विकासखंड के ग्राम सकर्रा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं मांगों के कुल 240 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 25 आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया। शिविर में ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। तखतपुर एसडीएम नितिन तिवारी ने हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री वितरण किए।
इस दौरान एसडीएम श्री तिवारी ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए शासन प्रशासन लगातार प्रयास कर रहे है। शिविर में 7 हितग्राहियों को राशनकार्ड, 7 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति हेतु पात्र, 10 को मनरेगा जॉब कार्ड, 11 को आयुष्मान कार्ड, 47 को लर्निंग ड्राईविंग लाइसेंस, 201 लोगों का बीपी शुगर जांच, 225 का सिकल सेल जांच, 610 लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। वहीं 10 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति, 10 समूहों को 36 का चेक वितरण, अन्नप्रासन एवं 5 महिलाओं की गोद भराई रस्म संपन्न कराई गई। 2 हितग्राहियों को 40-40 हजार का चेक वितरण एवं 4 को खाद बीज का वितरण किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत तखतपुर के सीईओ सत्यव्रत तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। शिविर में अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

