
बिहार । राज्य के पशुपालक जीतन राम को जादोपुर थाने में करीब 36 घंटे तक हिरासत में रखने और कथित तौर पर छोड़ने के लिए पैसे मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि निर्दोष होने के बावजूद उनसे रकम मांगी गई, जिसके लिए उन्होंने 10% ब्याज पर कर्ज लिया।
आपको बता दें कि जब मामला सामने आने के बाद बिहार के गोपालगंज जिले के एसपी विनय तिवारी ने सख्त कार्रवाई करते हुए जादोपुर थानेदार अनिल राम और चौकीदार महंथ राम, थाने के निजी चालक और कथित बिचौलिए राजू यादव को गिरफ्तार कराया। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
इस मामले पर एसपी श्री तिवारी ने स्पष्ट संदेश दिया कि पुलिस में भ्रष्टाचार और मनमानी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब पुलिस अधीक्षक के इस कार्यवाही से आम जनमानस में पुलिस के प्रति विश्वास जगा है। जिसमें पुलिस कप्तान ने कहा कि अगर कोई भी अधिकारी कर्मचारी रिश्वत मांगते हैं तो सीधे मुझे बताएं मैं कार्यवाही करूंगा।
