
बिलासपुर । वीणा म्यूजिकल ग्रुप बिलासपुर द्वारा कल 2 सितंबर को चंद्रकांता कॉलोनी नैना स्टूडियो में अंतर्राज्यीय सितारों की महफ़िल का भव्य आयोजन किया गया जिसमें पेंड्रा, कोटा, कोरबा, सक्ति, चाम्पा, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के 45 से अधिक कलाकारों ने शिरकत की, कार्यक्रम में दर्शकों की तालियों की गूंज से वातावरण सुरमई हो उठा, इस कार्यक्रम में डॉ जेठू लाल साहू, फ़िल्म निर्माता, अखिलेश पांडेय, गायक गिरीश त्रिवेदी अतिथि के रूप में मौजूद रहे।वीणा म्यूजिकल ग्रुप की संचालिका नीलम धुर्वे ने अतिथियों का आत्मिक स्वागत किया।
इस अवसर पर गायक कलाकार रत्नाकला रावत, श्रीमती परिहार, सीमा सिंह, परिहार जी,पार्थ सारथी भट्टचार्य , ममता सिंह, स्नेहलता पाण्डेय, नीलेश मसीह , शैलेन्द्र सिंह , करुणा श्री न्यायपति, प्राची करने, नीलम जी, जग्गू रजक , विवेक देवांगन, रामायण शर्मा, बबलू शर्मा, अविनाश, मनोज यादव, तुषार जावलकर, वंदना साहू, रवि पांडेय, सीता राम चौहान, नरेश कुमार कसेर,तिलक राव, प्रेम लाल चौहान, ऋतू राई, श्याम मोहन, रश्मि दूबे, सतेंद्र सोनकर, अरविन्द कोन्हेर, रानो पसेरिया, अजय दास गुप्ता, तथा शकील खान जी ने रफ़ी मुकेश लता आशा किशोर के सदाबहार गीतों की प्रस्तुति देकर महफ़िल को यादगार बना दिया, मनहरण सिंह जी कैमरा मैन ने सभी के फोटो और विडिओ बनाने में अपना भरपूर सहयोग दिया l संचालन अविनाश लंगोटे महाराष्ट्र ने अत्यंत प्रभावशाली ढंग से किया l


