October 18, 2024

बिलासपुर – आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमे बिलासपुर से लोरमी विधानसभा के पूर्व विधायक तोखन साहू के ऊपर भरोसा जताया हैं। तोखन साहू लोरमी के विधायक व संसदीय रह चुके हैं, वही वर्तमान में वे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व निभा रहे हैं।

बिलासपुर के अलावा रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल,सरगुजा से चिंतामणि महाराज, जांजगीर चांपा से कमलेश जांगड़े, कोरबा से सरोज पांडे, राजनांदगांव से संतोष पांडे, दुर्ग से विजय बघेल,  महासमुंद से रूप कुमारी चौधरी, बस्तर से महेश कश्यप, कांकेर से भोजराज नाग, और रायगढ़ से राधेश्याम रतिया लोकसभा के प्रत्याशी बनाए गए  हैं।



  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *