February 12, 2026

बता दें कि पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। चर्चा है कि वह कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले हैं।


नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से टिकट दिए जाने की चर्चा काफी दिनों से चल रही थी। उल्लेखनीय है कि दिग्गज उद्योगपति नवीन जिंदल कांग्रेस के टिकट से कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से चुनकर लगातार दो बार संसद बन चुके हैं।


जिंदल स्टील एंड पावर के चेयरमैन ने अपने इस्तीफे में कांग्रेस पार्टी नेतृत्व और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को धन्यवाद दिया।

उन्होंने लिखा, “मैंने 10 वर्षों तक कुरूक्षेत्र से सांसद के रूप में संसद में कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधित्व किया। मैं कांग्रेस नेतृत्व और तत्कालीन प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने रविवार शाम ट्वीट किया, ”आज मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *