October 3, 2025

बिलासपुर। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत चनाडोंगरी में शरद पूर्णिमा के अवसर पर 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए गायत्री परिवार के पदाधिकारि विष्णु प्रसाद कौशिक ने बताया कि यहां महायज्ञ कार्यक्रम में सभी संस्कार निशुल्क संपन्न किये जायेंगे और यह यज्ञ से विश्व का कल्याण होता है तथा वातावरण का परिशोधन होता है। इस प्रकार यज्ञ कार्यक्रम 5 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से कलश महायात्रा और शाम 5 बजे से संगीत प्रवचन, जन्म शताब्दी वर्ष एवं 6 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार और शाम 4 बजे से दीप महायज्ञ कार्यक्रम होगा तथा 7 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार व पूर्णाहुति होगी।
उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बोधराम कौशिक, विष्व कौशिक, कन्हैयालाल श्रीवास, राजेन्द्र प्रसाद कौशिक, केशव कौशिक,होरी लाल यादव, जागेश्वर पटेल, मालिक राम कौशिक, भूपेंद्र कुमार कौशिक,सालिक राम यादव,भरत भोई, रमेश कुमार वस्त्रकार आदि सहित ग्रामीण जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *