January 29, 2026


बिलासपुर। Learners English Medium School, बिलासपुर में कक्षा 7 वीं में अध्ययनरत छात्र दिव्य वीर सिंह ने रायपुर में आयोजित AI Impact Summit 2026 एवं Digital India Initiatives कार्यक्रम में सहभागिता कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की।
यह राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम IIIT Raipur द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से 200 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए।

इस कार्यक्रम में दिव्य वीर सिंह एकमात्र स्कूल स्तर के छात्र थे, जबकि अन्य सभी प्रतिभागी B.Tech एवं M.Tech जैसे उच्च तकनीकी पाठ्यक्रमों से जुड़े हुए थे।
उल्लेखनीय है कि दिव्य वीर सिंह अपने शैक्षणिक प्रोजेक्ट्स में AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) का सक्रिय रूप से उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में इस प्रकार के राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार एवं समिट उन्हें रिसर्च को आगे बढ़ाने तथा अपने प्रोजेक्ट को एक व्यावहारिक उत्पाद (Product) के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।
अपने विचार व्यक्त करते हुए दिव्य वीर सिंह ने कहा कि
“AI एक आग की तरह कार्य करता है। इससे आप सृजन भी कर सकते हैं और विनाश भी। यह इस बात पर निर्भर करता है कि हम इसका उपयोग किस दिशा में करते हैं।”
इस प्रकार के राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार से दिव्य वीर सिंह को मेंटर्स, शोधकर्ताओं एवं तकनीकी विशेषज्ञों से सीधे संवाद का अवसर मिला, जिससे उनकी सोच को व्यावहारिक दिशा प्राप्त हुई।
कार्यक्रम ने उन्हें यह समझने में सहायता की कि किस प्रकार एक छात्र-स्तरीय आइडिया को रिसर्च मॉडल से स्टार्टअप या प्रोडक्ट में बदला जा सकता है।
AI के नैतिक उपयोग, सामाजिक जिम्मेदारी एवं वास्तविक समस्याओं के समाधान पर केंद्रित चर्चाओं ने उनके प्रोजेक्ट विज़न को और स्पष्ट किया।
इस सहभागिता से भविष्य में दिव्य वीर सिंह के इनोवेशन-आधारित प्रोजेक्ट्स को राष्ट्रीय मंच मिलने की संभावनाएँ भी प्रबल हुई हैं।
विद्यालय स्तर पर AI का प्रयोग कर रहा एक छात्र इस प्रकार के मंच पर अपनी उपस्थिति से अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बना है।

इस सफलता में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती निवेदिता सोम का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने दिव्य वीर सिंह को निरंतर मार्गदर्शन, सहयोग एवं उत्साहवर्धन प्रदान किया। उनके मार्गदर्शन से छात्र में अनुसंधान, नवाचार एवं तकनीकी सोच को नई दिशा मिली।
दिव्य वीर सिंह की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता, विद्यालय परिवार एवं शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे बिलासपुर जिले के लिए गर्व का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *