February 5, 2026


तखतपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत मुरु में आवास पूर्णता अभियान


बिलासपुर । जिले के कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप के निर्देशानुसार जनपद पंचायत तखतपुर की टीम ने ग्राम पंचायत मुरु में आवास पूर्णता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 142 आवास हितग्राहियों के घर-घर पहुँचकर अपूर्ण एवं अप्रारंभ आवासों को शीघ्र शुरू करने और पूरा करने के लिए प्रेरित किया गया।
अभियान में सीईओ जनपद पंचायत तखतपुर सत्यव्रत तिवारी के नेतृत्व में जनपद की पूरी टीम दिनभर ग्राम पंचायत मुरु में उपस्थित रही। निरीक्षण के दौरान हितग्राहियों को शासन की मंशा से अवगत कराते हुए समय-सीमा में आवास निर्माण पूर्ण करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य दिलीप ध्रुव, सरपंच श्रीमती ललिता पटेल सहित डीईओ, पीओ, एजीपीओ, उपअभियंता, एडीईओ, तकनीकी सहायक, उपसरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, वार्ड पंच, आवास मित्र, मेट, महिला स्व-सहायता समूह एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य अपूर्ण एवं अप्रारंभ आवासों को शीघ्र पूर्ण कर पात्र हितग्राहियों को आवास सुविधा उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *