
बिलासपुर । जिले से रतनपुर मार्ग पर स्थित ग्राम सेमरा (भरारी ) में राकेश कुमार साहू के निवास पर 12 फरवरी से 20 फरवरी तक नव दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ एवं रूद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

इस पावन अवसर पर उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राकेश कुमार साहू ने बताया कि हमारे निवास स्थान पर शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ एवं रूद्राभिषेक व शिवलिंग का प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है जिससे हमारे आसपास सहित पूरे गांव पर नव दिनों तक महाभक्ती मय का माहौल रहेगा, वहीं इस कार्यक्रम को भव्य एवं भक्तिभाव मनाने की तैयारी किया जा रहा है। नव दिनों तक भजन कीर्तन का भी आयोजन होगा 12 फरवरी को श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ एवं रूद्राभिषेक कार्यक्रम प्रारंभ होकर 20 फरवरी को समापन होगी। इसमें आचार्य एवं कथावाचक महंत अमोरा वाले पंडित बुधेश्वर तिवारी रहेंगे। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्रीमती सुमित्रा साहू,संतोष कुमार साहू श्रीमती कौशिल्या साहू, राकेश साहू श्रीमती गीता साहू, रुपेश साहू श्रीमती मनीषा साहू सहित परिवार जन एवं ग्रामीण जन जूटे हुए हैं।

