October 18, 2024

छत्तीसगढ़। बता दे की छ.ग.में 2 मार्च से फिर एक बार मौसम में  बदलाव देखने को मिल सकता है। सरगुजा , बिलासपुर और दुर्ग संभाग में एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश में मौसम में बदलाव के चलते दिन के तापमान में गिरावट आई है।



रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर में दिन का तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किया गया है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक प्रदेश में अगले चार दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने के आसार नहीं है। बुधवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री जगदलपुर में रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री अंबिकापुर में रहा।



मंगलवार को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश जशपुर के मनोरा में 38.01 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। वहीं, मरवाही में 29.6 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा मरवाही, बगीचा, खड़गवां, धर्मजयगढ़ , प्रतापपुर, कुनकुरी, लैलूंगा में भी 1 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *