February 12, 2026

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग लग गई। इसमें पुजारी समेत 13 लोग झुलस गए। बताया जा रहा है कि आरती के दौरान गुलाल उड़ाने से आग भड़की। हादसे के समय मंदिर में हजारों श्रद्धालु महाकाल के साथ होली मना रहे थे।



गर्भगृह में लगी चांदी की परत को रंग-गुलाल से बचाने के लिए फ्लैक्स लगाए गए थे। इसमें भी आग लग गई। कुछ लोगों ने फायर एक्सटिंग्विशर से आग पर काबू पर पाया। लेकिन, तब तक गर्भगृह में मौजूद आरती कर रहे संजीव पुजारी, विकास, मनोज, सेवाधारी आनंद, कमल जोशी समेत 13 लोग झुलस गए।


उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए एक कमेटी बनाई गई है। घायलों में कुछ को उज्जैन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ को इंदौर रेफर किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *