December 3, 2025


बिलासपुर । मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण कार्य में अपने अधिकार क्षेत्र के मतदान केंद्रों में शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन का काम समय से पहले करने पर अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया। इनमें बिल्हा एवं बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के तहसीलदार और सुपरवाइजर शामिल है। बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने एसआईआर का काम बेहतर तरीके से करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का निरंतर हौसला बढ़ा रहे है।
इस क्रम में उन्होंने आज फिर 15 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सुपरवाइजरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सम्मानित होने वाले में विधानसभा क्षेत्र बिल्हा के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी राजेन्द्र भारत‌ (तहसीलदार), सुपरवाइजर अविनाश टण्डन, सुपरवाइजर मनोज साहू, सुपरवाइजर सूरज प्रधान, सुपरवाइजर अशोक भारद्वाज एवं सुपरवाइजर एमएल कोरी शामिल है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र बिलासपुर के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रकाश चंद्र साहू (तहसीलदार), सुपरवाइजर सुरेश सिंह, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण  अधिकारी गरिमा सिंह ठाकुर (तहसीलदार), सुपरवाइजर संजय विश्वकर्मा, सुपरवाइजर ममता शर्मा एवं सुपरवाइजर पंकज मिश्रा को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया। इन सभी ने मतदाता पुनरीक्षण शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य समय के पूर्व कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *