June 19, 2025



बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन गुरुवार को किया गया। जिसमें संचालक मंडल के विजयी ग्यारह सदस्यों ने अध्यक्ष पद पर संजीव कुमार पांडेय एवं उपाध्यक्ष के पद पर इरशाद अली का नाम  रखा। जहां पर प्रस्ताव में सभी के समर्थन पर दोनों पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।

प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति संचालक मंडल का चुनाव 23 नवंबर को संपन्न हुआ। जिसमें नौ संचालक पद के लिए 20 उमीदवार मैदान में थे। जो कि दो महिला के पद पर पहले ही काजल किरण और तारिणी शुक्ला निर्विरोध जीत दर्ज कर चुके थे। ईदगाह चौक के पास प्रेस क्लब ट्रस्ट भवन में हुए चुनाव में सामान्य वर्ग से संजीव पांडेय, कमलेश शर्मा, विनोद सिंह ठाकुर, ब्रह्मदेव सिंह ठाकुर विजयी रहे। पिछड़ा वर्ग से इरशाद अली, नवीन लदेर, संजय सराफ, उमेश मौर्य और अनुसूचित जाति वर्ग से साखन दर्वे ने विजयी रहे।

इस तरह से गृह निर्माण समिति के 178 सदस्यों में से 158 सदस्यों ने मतदान का प्रयोग किया गया।  जहां नौ पदों के लिए 23 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान की प्रक्रिया की गई। शाम 6 बजे तक विजयी उमीदवारों के नाम घोषित भी कर दिए गए। इस चुनाव में विजयी उम्मीदवार में सबसे अधिक 110 वोट साखन दर्वे ने हासिल किए इसके बाद फिर इरशाद अली को 101 वोट मिला  वहीं संजीव पांडेय 89, कमलेश शर्मा 88, नवीन लदेर 84, विनोद सिंह ठाकुर 78, उमेश कुमार मौर्य 76, संजय सराफ 73 और ब्रह्मदेव सिंह 70 वोट से चुनाव जीते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *